सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के नाम का स्टैम्प जारी करेंगे उपराष्ट्रपति वैकैय्या नायडू

पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के नाम का स्टैम्प जारी करेंगे उपराष्ट्रपति वैकैय्या नायडू

मुख्य समाचार

भारत सरकार के सूचना एवं टेलिकम्यूनिकेशन मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद भी रहेगें उपस्थित

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 11 अप्रैल, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के नाम पर भारत सरकार के पोस्टल तथा टेलिकम्यूनिकेशन विभाग की ओर से सोमवार को डाक टिकट जारी किया जायेगा। इस डॉक टिकट को भारत के उपराष्ट्रपति वैकैय्या नायडू एक समारोह में अपने कर कमलों से जारी करेंगे। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, सीबीआई के पूर्व निदेशक डी आर कार्तिकेयन, दादी जानकी की निजी सचिव रही बीके हंसा तथा यूके की बीके जेमिनी भी मौजूद रहेंगी।  
यह डॉक टिकट दादी जानकी द्वारा पूरे विश्व में की गयी नारी सशक्तिकरण, एकता, सदभावना और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की उपलब्धियों को देखते हुए जारी किया जायेगा। दादी जानकी ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका थी। जिनका 27 मार्च, 2020 को 104 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया था। उनकी पहली पुण्य तिथि पर 30 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा जारी होना था। लेकिन उनके अस्वस्थ होने के कारण यह टल गया था। जो अब भारत के उपराष्ट्रपति वैकैय्या नायडू द्वारा आज सायं 4 बजे जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *