शिव आमंत्रण नई दिल्ली। ब्रह्माकुमारीका के साइंटिस्ट एवं इंजीनियरिंग विंग द्वारा अपनी स्थापना के समय से ही पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरुकता को लेकर देशव्यापी रैली, अभियान का आयोजन किया जाता रहा है। विंग की इन्हीं सामाजिक क्षेत्र में गतिविधियों, पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने, लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने, पौधारोपण पर वर्ष 1992 में तत्कालीन एचआरडी मंत्री अर्जुन सिंह ने विंग के उपाध्यक्ष बीके मोहन सिंघल को ‘पर्यावरण श्री’ अवार्ड से नवाजा। साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बता दें कि संस्थान के इंजीनियरिंग प्रभाग द्वारा हर वर्ष पर्यावरण को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। साथ ही अब तक कई राष्ट्रीय देशव्यापी अभियान भी निकाले गए हैं।

पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर एचआरडी मंत्री ने ‘पर्यावरणश्री अवार्ड’ से नवाजा
September 3, 2020 वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीजखबरें और भी

ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी को मिला "शक्ति अचीवमेंट अवार्ड"
वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज 8 December 2023
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जुही चावला के हाथों ब्रह्मकुमारीज् के सदस्य सन्मानित
वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज 11 October 2023