शिव आमंत्रण, जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला स्थित पठालगांव में दादी जानकी के स्मृति दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। यह कैम्प सिविल हॉस्पिटल में जशपुर के सीएमओ डॉ. पी सूथार की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया जिसके पश्चात बीके सदस्यो ने रक्तदान किया।
सेवाकेंद्र संचालिका बीके नीलू ने कैम्प के दौरान 104 वर्ष की आयुतक संस्था की सेवाओं में अपना जीवन अर्पित करनेवाली राजयोगिनी दादी जानकी की आध्यात्मिक यात्रा और उनकी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।

दादी जानकी की स्मृति में जशपुर में रक्तदान
May 10, 2021 छत्तीसगढ़ राज्य समाचारखबरें और भी

पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का कार्य सराहनीय है: राष्ट्रपति
छत्तीसगढ़ 7 October 2023
ब्रह्माकुमारीज़ के विराट संत सम्मेलन में देश भर से जुटे साधु-संत
छत्तीसगढ़ 28 September 2023