सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
कोशीस करो अच्छी धारणा की, निगेटीव मिटता जायेगा अपने आप - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
कोशीस करो अच्छी धारणा की, निगेटीव मिटता जायेगा अपने आप

कोशीस करो अच्छी धारणा की, निगेटीव मिटता जायेगा अपने आप

दिल्ली राज्य समाचार

ऑनलाइन बाल शिविर में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, नई दिल्ली। नई दिल्ली के पहाडग़ंज सेवाकेन्द्र द्वारा छटवी से दसवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए त्रिदिवसीय ऑनलाइन बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुम्बई से प्रेरक वक्ता बीके ई.वी. गिरीश तथा दिल्ली से माइंड मेमोरी ट्रेनर डॉ. अदिति सिंघल ने कई प्रेरणादायी कहानियों एवं उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को जीवन में मूल्यों एवं विशेषताओं को धारण करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अदिति सिंघल ने कहा, हमारे अंदर जो निगेटीविटी है, अपने लिए डाउट है, किसी के लिए निगेटीव थॉटस है तो अब अच्छी धारणा करने की कोशीस करो, निगेटीव अपने आप कम होता जायेगा। पॉजिटीव की कमी से निगेटीव आता जाता है। अच्छी बुक्स पडो, अच्छे सेशन्स अटेंड करो। उस काम्पिटीशन में मत आओ जो आज की दुनिया में है। सक्सेसफुल लोगों के बारे में पढ़ों, जानो की उन्होने कैसे सफलता पाई। तो पॉजिटीव आता चला जायेगा।
बीके ई.वी. गिरीश ने कहा, अगर पेट्रियॉटिक हो तो कचरा बाहर नही डालना, मास्क पहनना, हाथ को सैनिटाईज करना, सोशल डिस्टन्सिंग रखना। क्यों? क्योंकि मेरी वजह से कोरोना होके घर मे जितने भी लोग है, समाज में जितने लोग है उन सबको कोरोना नही होना चाहिए। ग्लॅमरस होना, क्या बात है? बाहर का ग्लॅमर और अंदर का ग्लॅमर, दोनो भी होना जरूरी है, तो दुनिया के कोने कोने से चमक उठेंगे।
एक अभिभावक चारू मल्होत्रा ने कहा, आदिती बहन बच्चों के लिए जो कहा वह मेरे लिए भी मुझे बहुत जरूरी लगा। वह बच्चों के साथ मै भी धारण करूंगी। उनके विचार सिर्फ बच्चों के लिए नही, बल्कि सबको धारण करने लायक है।
इस शिविर में इनर ब्यूटी, मैजिक ऑफ मेडिटेशन, पॉजि़टिव रीलेशनशिप्स, कंसंट्रेशन एंड मेमोरी विषय पर विशेष रुप से वक्ताओं ने प्रकाश डाला, जिसका सभी प्रतिभागी बच्चों ने लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *