सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
महिलायें घर ही नहीं बल्कि करती है देश की भी रक्षा

महिलायें घर ही नहीं बल्कि करती है देश की भी रक्षा

मुख्य समाचार

सीआरपीएफ के दिव्यांग जवानों का संदेश

शिव आमंत्रण, आबूरोड। जहां एक तरफ कोरोना तेजी से फैल रहा है वहीं फीट इंडिया मूवमेंट के तहत सीआरपीएफ के दिव्यांग जवानों की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है। इस अभियान के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 25 सदस्यों वाला यह दल साईकिल से 900 किमी की दूरी नापते हुए 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के 150वीं जयंति के अवसर पर दिल्ली पहुंचा। चार दिव्यांगों और सात महिला बटालियन की जवानों के साथ यह साईकिल दल महात्मा बापू की कर्म स्थली साबरमती से प्रारम्भ होकर आबू रोड पहुंचा।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आनन्द सरोवर पहुंचने पर अभियान यात्रियों का स्वागत आन्तरिक सुरक्षा अकादमी के आईजी अरुण कुमार, अभियान के कमांडर एके पांडेय ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डिप्टी एसपी प्रशिक्षक सुदर्शन, सदर थानाधिकारी आनन्द कुमार तथा लायन्स क्लब के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में आये दिव्यांग जवानों का कहना है कि हमारा उददेश्य लोगों में स्वास्थ्य के लिए जागरुकता पैदा करना है। चाहे वह दिव्यांग हो या स्वस्थ। वहीं महिला जवानों का कहना है कि महिलायें केवल घर के अन्दर ही नहीं बल्कि देश की भी रक्षा कर सकती है। इसी उददेश्य के लिए हम लोग इस अभियान में शामिल है। यह अभियान गॉंवों और शहरों से होते हुए दिल्ली पहुंचा जहॉं कार्यक्रम कर लोगों को इस स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *