सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
आई के जे केयर फाउण्डेशन द्वारा अंबाला के कैंट की बहने सम्मानीत

आई के जे केयर फाउण्डेशन द्वारा अंबाला के कैंट की बहने सम्मानीत

वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज

अंबाला, हरियाणा। अंबाला में आई के जे केयर फाउण्डेशन द्वारा ट्रस्टी संजीव जुनेजा के दिशा निर्देशानुसार योग शिक्षिका एकता डांग के सेवा सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ को सम्मानित किया गया। संस्था ट्रस्टी राधिका चीमा ने बताया, कि प्रतिदिन की दिनचर्या में एवं आज के महामारी के इस दौर में कोरोना वॉरियर्स के रूप में तन-मन से निरंतर सेवाएं दे रही महान आत्माओं को संस्था की ओर से सम्मानित कर बहुत उल्लास और गर्व एवं आध्यात्मिक सुख का एहसास हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, कि दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर सेवाएं दे रही ब्रह्माकुमारी आशा, बीके कृष्णा तथा बीके शैली द्वारा घर बैठी हर आत्मा की आंतरिक शक्ति को मज़बूत करने के लिए राजयोग तथा मेडिटेशन के माध्यम से चारों ओर खुशियां, सकारात्मकता एवं मधुरता बिखेरने वाले अथक प्रयास को हम सलाम करते हैं।
सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम की शुरूआत अंबाला के कैंट स्थित सेवाकेंद्र पर चल रहे डिजिटल कार्यक्रम के दौरान की गई और अंत में बीके आशा ने एकता डांग का धन्यवाद करते हुए सभी सहयोगी सेवाधारियों को हार्दिक बधाई दी और उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *