सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
अलौकिक प्रकाश से मन को भरपूर करने का पर्व है दीपोत्सव: डॉ रीना

अलौकिक प्रकाश से मन को भरपूर करने का पर्व है दीपोत्सव: डॉ रीना

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

रोहित नगर सेवाकेंद्र पर धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

शिव आमंत्रण, भोपाल। ब्रह्माकुमारीज के रोहित नगर सेवाकेंद्र पर दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर महालक्ष्मी का बडे श्रद्धा भाव से आरती व पूजन किया गया। उपस्थित जन समूह ने महालक्ष्मी से प्रार्थना की कि वर्तमान समय हर प्राणी कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ. रीना ने सभी को शुभ संकल्पों के दीपक जलाते हुए संकल्प दिलाया कि इस दिवाली पर घर की साफ सफाई के साथ मन के विकारों को भी साफ करें एवं मन को अज्ञान अंधकार से मुक्त कर आध्यात्मिक अलौकिक प्रकाश से रोशन करें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी इस समाज में प्रेम, शांति, सदभावना, खुशी के दीपक सदा ही जगमगा कर रखें। दीपावली मिलन के साथ साथ एक-दूसरे के साथ संस्कार मिलन की रास करें। बीके रीना ने सभी से अपील की कि वर्तमान समय कोरोना काल में अपने आप को सुरक्षित रखें। इस अवसर पर सभी मिलकर शुभ संकल्पों के दीपक जलाएं।
केप्शन : दीपावली पर्व पर दीपोत्सव मनाते हुए डॉ. बीके रीना के साथ बीके परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *