सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
भारत का हर त्योहार बनाता है हमारे आपसी रिश्तों को मजबूत

भारत का हर त्योहार बनाता है हमारे आपसी रिश्तों को मजबूत

राज्य समाचार हरियाणा

कादमा सेवाकेंद्र पर बीके वसुधा के विचार

शिव आमंत्रण, कादमा। हरियाणा के कादमा सेवाकेंद्र पर दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी बीके वसुधा ने कहा, स्वर्णिम भारत का निर्माण करने के लिए शांति का धर्म, प्यार की भाषा, सम्मान की सभ्यता, एकता की संस्कृति के साथ दीपावली पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, कि दिवाली पर विशेष एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं जो रिश्तो में मिठास भरने का प्रतीक है। वास्तव में हर त्योहार हमारे आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।
बीके वसुधा ने कहा, कि अपने पुराने हिसाब किताब व कार्मिक अकाउंट को आत्म स्मृति का दीप जलाकर परमात्मा से शक्ति ले खत्म कर श्रेष्ठ कर्मों के जमा का खाता खोलने का दृढ़ संकल्प लें मनाएं दिवाली तभी हर घर दिव्य गुणों की खुशबू से महकेगा व दिव्य शक्ति से रोशन होगा।
इस अवसर पर बीके ज्योति ने कहा, कि दिया जलाना अर्थात देने की भावना। तो हमें प्यार, खुशी, सम्मान सबको देते जाना है जिससे हमारा समाज एकता के सूत्र में बंध स्वर्णिम बनेगा।
इस अवसर पर बीके रेखा व बीके सुशीला ने रंगोली सजाई तथा मां लक्ष्मी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही तथा राधा-कृष्ण की नृत्य पर सभी थिरकने पर मजबूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *