सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
समाज के हर वर्ग को उंचा उठाने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
समाज के हर वर्ग को उंचा उठाने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज

समाज के हर वर्ग को उंचा उठाने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज

पंजाब राज्य समाचार

यूथ प्रोजेक्ट शुभारंभ पर हरदीप सिंह के विचार

शिव आमंत्रण, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में भी युवा प्रभाग द्वारा यूथ फॉर ग्लोबल पीस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सत्या की अध्यक्षता में अकालीदल बादल के पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह लमिनी द्वारा किया गया। इस दौरान हरदीप सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा, कि ये संस्था समाज को जमीनी स्तर से समाज के हर वर्ग को उंचा उठाने का महान कार्य कर रही है।
बीके सत्या ने कहा, युवा छोटे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है, बुजुर्गों के लिए सहारा है,
देश की नीव है। यूथ फॉर ग्लोबल पीस प्रोजेक्ट युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ाकर एवं सशक्त बनाकर, उन्हें विश्व शांति के लिए प्रेरित कर रहा है।

उपाध्यक्ष हरदीपसिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा, संस्था जमीनी स्तर से समाज के हर वर्ग को ऊंचा उठाने का महान कार्य कर रही है।
इस अवसर पर बीके प्रताप, बीके गीतांजलि, ओमप्रकाश, स्वतंत्र प्रभा, नीलम, विशाल, सचिन सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
इस प्रोजेक्ट के तहत पीस वॉक, पोस्टर प्रतियोगिता, गिफ्ट ऑफ गुड विशेस समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *