सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
वृक्ष नही लगाये तो आपदाओं से सुरक्षा पाना होगा मुश्किल - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
वृक्ष नही लगाये तो आपदाओं से सुरक्षा पाना होगा मुश्किल

वृक्ष नही लगाये तो आपदाओं से सुरक्षा पाना होगा मुश्किल

छत्तीसगढ़ राज्य समाचार

पर्यावरण दिवस पर प्रकाश चन्द्र पाण्डे के विचार

शिव आमंत्रण, रायपुर। प्रधान मुख्य वन सरंक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने कहा, कि वर्तमान समय प्रदूषण इतना विकराल रूप ले चुका है कि हरेक को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। पर्यावरण को सरंक्षित और संवर्धित करने के लिए जहाँपर भी खाली जगह मिले वहाँ पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़ें।
श्री पाण्डे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि पर्यावरण हम सभी के लिए है। पर्यावरण में वृक्षों की अहम भूमिका है अत: हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना होगा अन्यथा जिस रफ्तार से आपदा मूलक तूफान आदि आ रहे हैं उनसे सुरक्षित रह पाना मुश्किल हो जाएगा।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका कमला दीदी ने कहा, कि हम लोग विकास की दौड़ में अपने धरातल को छोडक़र आगे बढ़ रहे हैं। यह दौड़ हमें पाश्चात्य संस्कृति की ओर ले जा रही है। किन्तु अब हमें फिर से अध्यात्म की ओर लौटने की जरूरत है। लोग घरों में जगह कम होने के कारण बोन्साई पेड़ लगा रहे हैं किन्तु इससे पर्यावरण का सरंक्षण नहीं हो सकता। अगर किसी के घर में जगह होती भी है तो वह मनी प्लान्ट लगाने में रूचि रखते हैं। अगर आपके घरों में या उसके आसपास जगह है तो छायादार और फलदार पेड़ अवश्य लगाएं। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सविता ने कहा, कि पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है। इसलिए इस पर गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है। प्रकृति के अत्यधिक दोहन से सारी समस्या पैदा हुई है। प्रकृति ने हमें दैनिक उपयोग के लिए सारी चीजें दी हैं किन्तु जब हम उनका बेतहासा दोहन करने लग पड़ते हैं तब समस्या पैदा होती है।
अन्त में प्रकाश चन्द्र पाण्डे और कमला दीदी ने शान्ति सरोवर में वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बीके सविता, बीके वनिशा और बीके किरण भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *