सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
राजयोग से होती है व्यसनमुक्ति

राजयोग से होती है व्यसनमुक्ति

राज्य समाचार हिमाचल प्रदेश

फॉरेस्ट आफिसर ने दिया बयान

शिव आमंत्रण, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहा बीके सदस्यों द्वारा व्यसनमुक्ति पर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सभी को ये जानकारी दी गई कि आज नशा कैसे हमारे युवा और हमारे परिवारों को तोड़ रहा है। ऐसे में हम शक्ति बनकर ही नशे को खत्म कर सकते हैं। इस दौरान फॉरेस्ट ब्लॉक ऑफिसर जयपाल कमाल और रवींद्र चौहान ने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे राजयोग ने इनके जीवन को व्यसनों से मुक्त किया और ये औरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। अंत में सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सुषमा ने कहा, कि राजयोग के माध्यम से सकारात्मक चिंतन और श्रेष्ठ मनोबल से हम व्यसनों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *