सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी 160 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए तीन हजार रनर्स पहुंचे फिनिशिंग पाइंट पांडव भवन दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी
मातेश्वरी जगदम्बा मेडिटेशन कक्ष का शुभारम्भ

मातेश्वरी जगदम्बा मेडिटेशन कक्ष का शुभारम्भ

गुजरात राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के समीप में बन रहे ब्रह्माकुमारीज़ के गुजरात ग्लोबल रिट्रीट सेन्टर में संस्था की प्रथम पूर्व मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा के नाम से मेडिटेशन कक्ष का शुभारम्भ किया गया। गुजरात ज़ोन की पूर्व निदेशिका बीके सरला की पुण्यतिथि पर इस मेडिटेशन रुम का उद्घाटन संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके डॉ. निर्मला ने रिमोट के माध्यम से किया। इस मौके पर मणिनगर सबज़ोन प्रभारी बीके नेहा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अमर, राजयोग भवन की संयोजिका बीके उषा, सिद्धपुर सेवाकेन्द्र की संयोजिका बीके विजया समेत गुजरात ग्लोबल रिट्रीट सेन्टर के निदेशक बीके डॉ. मुकेश, बीके नन्दिनी एवं अन्य बीके बहनों ने रिबन काटकर दीप प्रज्वलित किया।
उद्घाटन के पूर्व बीके डॉ. निर्मला ने अपने आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ बीके बहनों ने भी अपनी शुभआशाएं प्रकट की।
इस दौरान जी.जी.आर.सी के निवासियों के लिए ऑक्सीजन सुविधा के साथ 24 बाय 7 पेशेंट ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस का उद्घाटन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *