सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
बच्चों को संवारने से संवरता है देश और समाज

बच्चों को संवारने से संवरता है देश और समाज

मुख्य समाचार

नौनिहालों के ऑनलाईन समर कैम्प में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, शांतिवन। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शिक्षा प्रभाग द्वारा नौनिहालों के लिए आयोजित ऑनलाईन समर कैम्प में डिवाईन सैम्पलिंग विषय पर कैम्प का उद्घाटन किया गया। इस समर कैम्प में उद्घाटन सत्र में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक, शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष बीके मृत्युंजय, फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना, मिमिक्री एवं वाईस कलाकार संजय केनी तथा ओम शांति रिट्ीट सेन्टर की निदेशिका बीके आशा शामिल हुई।
सम्मेलन के दौरान सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों एवं कलाकारों ने अपनी भावनायें प्रकट करते हुए कहा कि बच्चे ही भविष्य की नींव होते है। इनके संवारने से देश और समाज संवरता है। इसलिए बच्चों के अच्छे संस्कारों का निर्माण करना चाहिए। तथा प्रत्येक माता पिता को श्रेष्ठ संस्कारों से पालना करना चाहिए।
कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष बीके मृत्युंजय ने कहा कि शिक्षा प्रभाग ने पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से नौनिहालों के लिए व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन करता रहा है। जिसमें श्रेष्ठ युवाओं का निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *