सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
भवन नही तीर्थ है शिव शक्ति सरोवर - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
भवन नही तीर्थ है शिव शक्ति सरोवर

भवन नही तीर्थ है शिव शक्ति सरोवर

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

बंडोल सेवाकेंद्र के नये भवन का ग्रह प्रवेश

शिव आमंत्रण, बंडोल। मध्य प्रदेश के बंडोल शिव शक्ति सरोवर सेवाकेंद्र के ग्रह प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर इंदौर ज़ोन की क्षेत्रीय संयोजिका बीके हेमलता, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अनीता ने अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में ईश्वरीय सेवाएं लगातार बढ़ती रहें ऐसी मंगलकामनाएं की।
मौके पर बीके अनीता ने कहा, अनेक भाई-बहनों ने शक्ति सरोवर के निर्माण में अपना तन-मन-धन लगा दिया है। इस भवन के उद्घाटन अवसर पर ऐसा लग रहा है कि ये बहुत बडा तीर्थ है। जैसे ही उपर शिवध्वज फहराने गये तो उधर द्वादश ज्योतिर्लिंग दिखाई दे रहा था। अभीतक जो सेवाए चल रही थी वह भवन के निर्माण के बाद दिन दुगुनी रात चौगुनी हो जायेगी।

इस भव्य कार्यक्रम से पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सेवाकेंद्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोगों में परमात्मा के दिव्य अवतरण के प्रति जागृति लाई। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ बहनों समेत वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके ज्योति, बीके माधुरी, बीके कुसुम, माउंट आबू से आए बीके शक्तिराज ने रिबन काटकर भवन का उद्घाटन किया।
बीके शक्तिराज ने कार्यक्रम में आये सभी आत्माओं का स्वागत किया। संपूर्ण जिले के हजारों भाई बहनों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *