सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
हम सभी के पास अपने जीवन को आकार देने और भाग्य बनाने की शक्ति है: रेवती कांत सभी बीमारियों की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन: स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज आज समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की बहुत आवश्यकता है: राजयोगी करुणा भाई इस बार अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का संकल्प करें: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी देश-विदेश में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाई जाएगी योगमय दीपावली अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
अनावश्यक बातों के कचरे से मुक्त रहो तो भागेगा तनाव भी

अनावश्यक बातों के कचरे से मुक्त रहो तो भागेगा तनाव भी

दिल्ली राज्य समाचार

विमान पत्तन प्राधिकरण की कार्यशाला मे व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, दिल्ली। नई दिल्ली के लोधी रोड सेवाकेंद्र द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुख्यालय में तनाव मुक्त जीवन शैली विषय पर आयोजित ई संगोष्ठी में देशभर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके पीयूष, कर्नाटक के बेलगांव से न्यायविद् प्रभाग की संयोजिका बीके विद्या और लोधी रोड सेवाकेंद्र प्रभारी बीके गिरिजा ने विषय पर सुंदर व्याख्यान दिया।
अपने वक्तव्य में ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ फैकल्टी बीके पीयुष ने बताया, कि हम एक बार में केवल एक ही कार्य करे। कई बार हम अनेक अनावश्यक बातों को लेकर बैठे रहते है जिससे मन भारी हो जाता है और अंतत: वही तनाव का कारण बन जाता है।
बेलगाम-कर्नाटक से न्यायविद् प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके विद्या ने कहा, कई बार हम अपने मन में भ्रांतियां लेकर बैठे रहते है। कई लोगों के बारे में पूर्वग्रह से ग्रसित हो जाते है। तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए हमे प्रत्येक व्यक्ति के विषय में गुणग्राही बनना है। हर एक व्यक्ति में दोष के साथ बहुत सारे गुण भी रहते है। गुण देखने की दृष्टि रखे।
नई दिल्ली के लोधी रोड सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके गिरिजा ने कहा, कि आज मै जो भी हूँ उसका कारण मै ही हूंं। इसलिए कहने मे आता है कि मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं ही निर्माता है। राजयोग आज हमारे जीवन की जरूरत है, इसके अनेक लाभ है। इसके उपरांत उन्होने प्रतिभागियोंको गहन योगानुभूति कराई गई।
कार्यक्रम की समाप्ति प्रश्नोत्तर के साथ हुई। प्रतिभागियों ने अपने अनभुव भी साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *