सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी परमात्म स्मृति सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी 160 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए तीन हजार रनर्स पहुंचे फिनिशिंग पाइंट पांडव भवन दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी
दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 को, विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनेगी

दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 को, विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनेगी

मुख्य समाचार

आबू रोड, 24 अगस्त, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 अगस्त को विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनायी जायेगी। करोना संक्रमण महामारी के कारण इस बार प्रतिवर्ष की भांति होने वाले विशाल आयोजन पहले ही कैंसिल किये जा चुके हैं। संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ईशू, महासचिव बीके निर्वेर, सूचना निदेशक बीके करूणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, संस्थान की कार्यक्रम प्रबन्धिका बीके मुन्नी समेत चुनिन्दा लोग ही श्रद्धांजलि अर्पित कर विश्व बन्धुत्व की कामना करेंगे।
प्रात: काल ध्यान-साधना होगा फिर इसके बाद दादी प्रकाशमणि के समाधि स्थल प्रकाश स्तम्भ पर दादियों तथा संस्थान के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही संस्थान के बाकी सदस्य बारी-बारी से अपनी श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही दिनभर राजयोग साधना का क्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *