सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
जींद सेवाकेंद्र ने किये दो सौ से भी जादा गांवों में ऑक्सीमीटर - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
जींद सेवाकेंद्र ने किये दो सौ से भी जादा गांवों में ऑक्सीमीटर

जींद सेवाकेंद्र ने किये दो सौ से भी जादा गांवों में ऑक्सीमीटर

राज्य समाचार हरियाणा

शिव आमंत्रण, जींद। हरियाणा के गांवों में कोरोना अपने पैर पसार रहा है, जिसे देखते हुए गांवों में कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए जींद सेवाकेंद्र ने ग्रामीणों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत संस्था ने जींद क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 200 से भी ज्यादा गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एवं नि:शुल्क ऑक्सीमीटर वितरित करने के लिए अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विजय के नेतृत्व में हरियाणा भर में स्थित बीके सेंटरों के माध्यम से 200 से भी ज्यादा गांवों में जाकर बीके बहनों ने सरपंचों, समाजसेवियों को एक हज़ार ऑक्सिमीटर वितरित किए।
इस दौरान पुलिस स्टाफ के लिए जींद के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अकरम खान, ग्रामीणों के लिए निडाना गांव के सरपंच सतीश कुमार, सच्चा खेड़ा के प्रसिद्ध समाजसेवी रामकला समेत अनेक समाजसेवियों व सरपंचों को ऑक्सीमीटर बीके विजय, बीके नीलम, बीके मीना समेत अन्य सदस्यों द्वारा वितरित किया गया। इस पूरे प्रयास की विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने सराहना की और कहा, कि इस महामारी का सामना सभी को मिलकर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *