सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
माउंट आबू में ब्रह्ममुहूर्त में शिव के ध्यान में रमीं राष्ट्रपति - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
माउंट आबू में ब्रह्ममुहूर्त में शिव के ध्यान में रमीं राष्ट्रपति

माउंट आबू में ब्रह्ममुहूर्त में शिव के ध्यान में रमीं राष्ट्रपति

राजस्थान राज्य समाचार
  • ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान सरोवर अकादमी में रात्रि विश्राम किया, सुबह आध्यात्मिक सत्संग में हुईं शामिल
  • पांडव भवन पहुंचकर ब्रह्मा बाबा के समाधिस्थल शांति स्तंभ पर पुष्पांजली अर्पित की
  • राष्ट्रपति ने ज्ञान सरोवर में पौधारोपण किया

शिव आमंत्रण,4 जनवरी, माउंट आबू/आबू रोड। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर आबू रोड-माउंट आबू पहुंचीं। दौरे के दूसरे दिन बुधवार को माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान सरोवर अकादमी में ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3.30 बजे उठी और करीब 4.30 बजे तक मेडिटेशन किया। राष्ट्रपति ने मेडिटेशन के बाद सुबह 7 बजे आध्यात्मिक सत्संग (मुरली क्लास) में भाग लिया, जो 7.45 बजे तक चली।
इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे ऐसा महसूस होता है मुश्किलों के दौर में परमात्मा मेरी मदद करता है। जीवन में उतार-चढ़ाव के दौर में परमात्मा ने कभी कमजोर महसूस नहीं पडऩे दिया। आपको जीवन में समय से पहले कुछ नहीं मिलता है। समय आने पर सब मिलता है। आज भी पहले की तरह रोज मेडिटेशन के साथ ही सुबह की शुरुआत होती है। अपने दो दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने ध्यान-साधना, एकांत और सात्विक भोजन को विशेष तरजीह दी।
इसके बाद राष्ट्रपति नाश्ते के बाद सुबह 10 बजे संस्थान के पांडव भवन परिसर पहुंचीं। जहां ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल शांति स्तंभ पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मेडिटेशन रूम, बाबा की कुटिया, बाबा के कमरे में पहुँचकर एकांत में कुछ देर शिव बाबा का ध्यान किया। हिस्ट्री हॉल में संस्थान के इतिहास को जाना। पांडव भवन में अवलोकन के बाद राष्ट्रपति वापस ज्ञान सरोवर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोपहर में राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी से प्रस्थान कर गईं।
बता दें कि इस वर्ष संस्थान की ओर से कल्पतरुह अभियान चलाया गया था। जिसके तहत देशभर में दस लाख से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं शाम को संस्थान के वरिष्ठ भाई बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय भाई ने संस्थान की सामाजिक सेवाओं के बारे में बताया। वहीं कल्पतरुह अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर ज्ञान सरोवर की निदेशिका बीके डॉ. निर्मला दीदी, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशि दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी, मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *