सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भाव पैदा करना ही लक्ष्य - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भाव पैदा करना ही लक्ष्य

लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भाव पैदा करना ही लक्ष्य

मुख्य समाचार


भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की साईकिल रैली पहुंची शांतिवन

शिव आमंत्रण/आबू रोड, 17 अक्टूबर, निसं। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लेह, लद्दाख से निकाली गयी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा निकाली गयी साईकिल रैली ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मनमोहिनीन पहुंची जहॉं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत पुलिस बल के डिप्टी कमांडेट तथा रैली के कोआर्डिनेटर अजय शर्मा ने कहा कि इस रैली का मकसद लोगों में देश के प्रति सदभावना, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान पैदा करना है। इसके लिए हम लोग जगह जगह रूककर लोगों को प्रोत्साहित करते हैं ताकि लोगों की इसके प्रति भावना बढ़े। भारत सरकार के गृहमंत्रालय से आदेश है कि इस तरह की रैलियों से पूरे देश में एक सदभावपूर्ण वातावरण बनाया जाये।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका ने सभी का स्वागत किया तथा उन्हें अपनी यात्रा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद जवानों ने सौर उर्जा, पाकशााला का आवलोकन किया तथा कुछ समय के लिए मेडिटेशन कक्ष में ध्यान-योग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *