सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
जीवन का उद्देश्य हो- खुश रहें, खुशियां बांटें

जीवन का उद्देश्य हो- खुश रहें, खुशियां बांटें

राज्य समाचार हरियाणा
  • 11 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर ‘खुशियां आपके द्वार’ आयोजित

शिव आमंत्रण, शाहबाद (हरियाणा)। ब्रह्माकुमारीज़ के अटारी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र द्वारा खुशियां आपके द्वार विषय पर 11 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। शिविर के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. बीके ओंकार चंद ने कहा कि मन हमारा हमारा मित्र है। मन को गार्ड न बनाएं न कि जंगल। सदा यही चिंतन करें कि मैं खुशी के खजाने से सम्पन्न आत्मा हूं। मुझे हर हाल में खुश रहना है और खुशियां बांटनी हैं। मेरी खुशी मुझसे कोई छीन नहीं सकता। जब तक जीना है मुझे खुश रहना है। मुझ जैसा खुशनसीब कोई नहीं है। सेवाकेंद्र संचालिका बीके नीति दीदी ने कहा कि जीवन में ज्ञान धारण करने से ही बदलाव आता है। विधायक एवं हरियाणा शुगर फेडरेशन अध्यक्ष रामकरन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से सिखाए जा रहे राजयोग को अपने जीवन में शामिल करने की जरूरत है। नपा चेयरमैन डॉ. गुलशन कवातरा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनिल धनतोड़ी, नपा की उपप्रधान भाविका क्वात्रा ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *