सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित ब्रह्माकुमारीज़ में व्यवस्थाएं अद्भुत हैं: आयोग अध्यक्ष आपदा में हैम रेडियो निभाता है संकटमोचक की भूमिका भाई-बहनों की त्याग, तपस्या, सेवा और साधना का यह सम्मान है परमात्मा एक, विश्व एक परिवार है: राजयोगिनी उर्मिला दीदी ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी सामाजिक बदलाव और कुरीतियां मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा रेडियो मधुबन
गीत एवं संगीत में फूहड़ता का समाज पर बुरा असर - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
गीत एवं संगीत में फूहड़ता का समाज पर बुरा असर

गीत एवं संगीत में फूहड़ता का समाज पर बुरा असर

मुख्य समाचार

इंडियन आइडल रहे गायक हरीश मोयल सपरिवार ब्रह्माकुमारीज का किया भ्रमण

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 3 अक्टूबर, निसं। इंडियन आयडल रहे गायक हरीश मोयल ने कहा कि पहले के गीतों में एक संदेश था। परन्तु आज की गीतों में भी लोग द्विअर्थों का तडक़ा डालते है, इसका समाज पर बुरा असर पड़ता है। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में दो दिवसीय प्रवास के दौरान बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में गीतों में सार होता था। उन दिनों की गीतों का मकसद समाज में सदभावना और भातृत्व भाव को बढ़ावा देना होता था। परन्तु आज संस्कृति को दूषित करने वाले गीता और संगीत बन रहे है जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। मेरा प्रयास रहता है कि हम ऐसे गीत गाये और बनायें  जिससे लोगों में सकारात्मकता का विकास हो। लोग अपने परिवार के साथ सुन सकें। जिससे आध्यात्मिक उन्नति हो। ब्रह्माकुमारीज संस्थान से काफी लम्बे से जुड़ा हुआ है हमारे जीवन में भी बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। मेरी दिनचर्या और सोच दोनो ही सकारात्मक हुई है।
कार्यक्रम में गीतकार विशाल कोठारी ने क हा कि आध्यात्मिक और सकारात्मक गीत गाने से जीवन में एक सुकुन मिलता है। इसलिए हमेशा आध्यात्मिक ता मनुष्य को जीवन में अपनाना चाहिए। इस संस्थान में आने से हमारे जीवन में एक अदभुत शक्ति का संचार होता है। इसलिए प्रतिदिन जीवन में आध्यात्मिकता को स्थान देना चाहिए।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष तथा कार्यकारी सचिव ने शॉल ओढ़ाकर तथा ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित किया। हरीश मोयल तथा विशाल कोठारी सपरिवार माउण्ट आबू प्रवास पर आये हैं। इस अवसर पर मुम्बई बोरीवली की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संगीता और बीके कविता भी उपस्थित थी।  

4 comments

Leave a Reply to Bk pankaj Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *