सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
विश्वास की शक्ति - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
विश्वास की शक्ति

विश्वास की शक्ति

बोध कथा
  • परमात्मा पर अटूट विश्वास हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता और सभी कार्य पूर्ण हो जाते हैं…

शिव आमंत्रण, आबू रोड। रात के ढाई बजे थे। एक सेठ को नींद नहीं आरही थी। वह घर में चक्कर पर चक्कर लगाये जा रहा था पर चैन नहीं पड़ रहा था। आखिर थक कर वह घर से नीचे उतर आया। अपनी कार निकाली और शहर की सड़कों पर निकल गया। रास्ते में एक मंदिर दिखा तो सोचा थोड़ी देर इस मंदिर में जाकर भगवान के पास बैठता हूँ। प्रार्थना करता हूं तो शायद मन को शांति मिल जाये। वह सेठ मंदिर के अंदर गया तो देखा, एक दूसरा आदमी पहले से ही भगवान की मूर्ति के सामने बैठ था। उसका चेहरा उदास था परंतु आंखों में करूणा और आस दिख रही थी। सेठ ने पूछा- “क्यों भाई इतनी रात को मन्दिर में क्या कर रहे हो?” आदमी ने कहा- “मेरी पत्नी अस्पताल में है, सुबह यदि उसका ऑपरेशन नहीं हुआ तो वह मर जायेगी और मेरे पास ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं हैं”। उसकी बात सुनकर सेठ ने, जेब में जितने रूपए थे वह उस आदमी को दे दिए। अब गरीब आदमी के चहरे पर चमक आ गई थी। सेठ ने अपना कार्ड उस आदमी को देते हुए कहा- इसमें मेरा फोन नबर और पता भी है। अगर और पैसों की जरूरत हो तो नि:संकोच बताना। उस गरीब आदमी ने कार्ड सेठ को वापिस देते हुए कहा-“मेरे पास उसका पता है ” इस पते की मुझे जरूरत नहीं है सेठजी। आश्चर्य से सेठ ने कहा- “किसका पता है भाई”? उस गरीब आदमी ने कहा- “जिसने रात को ढाई बजे आपको यहां भेजा उसका”। उस गरीब आदमी का परमात्मा पर इतना दृढ़ विश्वास था कि रात को ढाई बजे भी उसकी आवश्यकता अनुसार पैसे स्वयं उस तक पहुंच गए।

संदेश: परमात्मा जो हमारे पालनहार हैं। हमें भी उन पर इतना अटूट विश्वास रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *