सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं: अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक लोहिया स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश
सभा को सम्बोधित करते अतिथि एवं उपस्थित श्रोतागण।

सभा को सम्बोधित करते अतिथि एवं उपस्थित श्रोतागण।

मुख्य समाचार

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चर्चा मे गरासिया के विचार

शिव आमंत्रण, आबू रोड। शारीरिक शिक्षकों के लिए ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आयोजित कार्यशाला में बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें आबू रोड के प्रधान लीलाराम गरासिया ने कहा, कि ग्रामीण स्तरीय बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। चाहे वह खेल का मैदान हो या उनकी सुविधायें हर सम्भव मदद की जायेगी। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, कि ग्रामीण स्तर पर स्कूलों के खेलकूद के लिए मैदान उपलब्ध कराना जरूरी है। इसलिए बच्चों के खेलों से लेकर अन्य चीजों की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य हरीश चौधरी ने कहा, कि खेलकूद में शामिल शारीरिक शिक्षकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी बच्चे के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। जिला परिषद की तरफ से जो भी सहयोग होगा वह किया जायेगा।
आबू रोड के उपप्रधान ललित संाखला ने कहा, कि हमारी सोच है कि आबू रोड से अच्छे खिलाड़ी निकले और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायें। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में सीडीओ भोपाल रामपुरोहित, ब्रह्माकुमारीज के पीआरओ बीके कोमल, कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह राव, ब्लाक समन्वयक विरेन्द्र त्रिवेदी, कबड्डी संघ के अध्यक्ष सागरमल खंडेलवाल, पंचायत समिति सदस्य आबू रोड रणजीत सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान शांतिवन की राजयोग शिक्षिका बीके कृष्णा ने राजयोग मेडिटेशन कोर्स कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *