सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
थॉट लैब से कर रहे सकारात्मक संकल्पों का सृजन नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी
ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

मुख्य समाचार
  • 60 सूत्रीय कार्यकमों होगा मंथन, सामाजिक विकास पर भी बनेगी रूपरेखा
  • केक काटकर किया शुभारम्भ: इस वार्षिक मीटिंग का शुभारम्भ केक काटकर किया गया।

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 6 अप्रैल, निसं। देश विदेश में सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारम्भ हो गयी। 5 से 11 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यकारिणी की बैठक में 60 सूत्रीय विषयों पर चर्चा की जायेगी। संस्थान प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के अध्यक्षता तथा संस्था के महासचिव बीके निर्वेर के निर्देशन में इस बैठक विधिवत उदघाटन किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का केक काटकर उदघाटन करते पदाधिकारी

उदघाटन अवसर पर बोलते हुए संस्थान प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि इस मीटिंग से लाखों करोड़ों आत्माओं के जीवन में आध्यात्मिक विकास तथा सर्वागिण विकास की रूपरेखा से एक दिशा तय होगी। सभी भाई बहनों का प्रयास होना चाहिए कि लोगों में सामाजिक एकता, समरसता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का विकास हो।
इस अवसर पर संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी ने कहा कि चाहे देश हो या विदेश सभी स्थानों पर मानवीय मूल्यों की गिरावट चिंता का बड़ा कारण है। इसलिए हमें जरूरत है कि हम परमात्म ज्ञान से लोगों के अन्दर श्रेष्ठ संस्कारों का सींचन करने का प्रयास करें। संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर ने कहा कि देश में शांति और विकास के लिए लोगों को अध्यात्म से जोडऩा होगा। आध्यात्मिक जीवन शैली से ही समाज में बदलाव आयेगा।
संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी ने कहा कि पश्चिमी देशों में तेजी से भारतीय योग और ध्यान पद्धति का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमें ज्ञान और योग के जरिए लोगों में बढ़ रहे तनाव और डिप्रेसन को दूर करने के लिए प्रयास करना जरूरी।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा: इस अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 21 प्रभागों द्वारा देश में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, राजऋषि गोकुल गॉंव, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, बाल संरक्षण, बाल व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर चर्चा, नशामुक्ति अभियान, वैश्विक शिखर सम्मेलन, दिव्यांगो के विकास पर विशेष चर्चा की जायेगी।

सभा में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्य

ये ले रहे भाग: इस अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी जोन, सबजोन, प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेशनल कोआर्डिनेटर, मुख्यालय संयोजक, सभी प्रमुख सेवाकेन्द्र की मुख्य बहनें भाग ले रही हैँ।
इन्होंने भी व्यक्त किये विचार: इस कार्यक्रम में संस्थान के मल्टी मीडिया प्रमुख बीके करूणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, पांडव भवन की प्रभारी बीके शशि, ज्ञानामृत के प्रधान सम्पादक बीके आत्म प्रकाश, बीके सुदेश समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *