सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी
आध्यात्म के बल से भारत बनेगा विश्व गुरु

आध्यात्म के बल से भारत बनेगा विश्व गुरु

राज्य समाचार हरियाणा
  • नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

शिव आमंत्रण, कादमा (हरियाणा)। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान और जल जन अभियान का उद्घाटन
समारोह आयोजित किया गया। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक मनदीप पूनिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था में दी जाने वाली नैतिक आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों की शिक्षा को जीवन में धारण करना होगा। क्योंकि आंतरिक शक्ति के विकास से ही बाह्य विकास संभव है। आचार्य चांद सिंह योगी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और हम सभी मिलकर नशामुक्त भारत भी बनाएंगे और जल को भी बचाएंगे सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके वसुधा बहन ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, चौपाल, गांव- गांव में जाकर नशामुक्ति और जल बचाने का संदेश देंगे। पूर्व सरपंच दलबीर सिंह गांधी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों की त्याग-तपस्या, सेवा से अवश्य ही भारत का उत्थान होगा क्योंकि इनकी सेवा निस्वार्थ है। बीके ज्योति बहन ने जल बचाने एवं नशा मुक्त जीवन बनाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *