सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
आध्यात्म के बल से भारत बनेगा विश्व गुरु - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
आध्यात्म के बल से भारत बनेगा विश्व गुरु

आध्यात्म के बल से भारत बनेगा विश्व गुरु

राज्य समाचार हरियाणा
  • नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

शिव आमंत्रण, कादमा (हरियाणा)। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान और जल जन अभियान का उद्घाटन
समारोह आयोजित किया गया। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक मनदीप पूनिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था में दी जाने वाली नैतिक आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों की शिक्षा को जीवन में धारण करना होगा। क्योंकि आंतरिक शक्ति के विकास से ही बाह्य विकास संभव है। आचार्य चांद सिंह योगी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और हम सभी मिलकर नशामुक्त भारत भी बनाएंगे और जल को भी बचाएंगे सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके वसुधा बहन ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, चौपाल, गांव- गांव में जाकर नशामुक्ति और जल बचाने का संदेश देंगे। पूर्व सरपंच दलबीर सिंह गांधी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों की त्याग-तपस्या, सेवा से अवश्य ही भारत का उत्थान होगा क्योंकि इनकी सेवा निस्वार्थ है। बीके ज्योति बहन ने जल बचाने एवं नशा मुक्त जीवन बनाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *