सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
आध्यात्मिक बीमा कराएं, जीवन<br>के साथ भी, जीवन के बाद भी - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
आध्यात्मिक बीमा कराएं, जीवन<br>के साथ भी, जीवन के बाद भी

आध्यात्मिक बीमा कराएं, जीवन
के साथ भी, जीवन के बाद भी

सम्पादकीय

लोग बीमार पड़े या जीवन में कुछ अचानक हो जाए तो ऐसी स्थिति में संभलने के लिए या मदद के लिए लोग बीमा कराते हैं।जिसके लिए अलग-अलग स्कीम वाली बहुत सारी कंपनियां होती हैं। जो हर एक के लिए बीमा करने के लिए तैयार रहती हैं। परन्तु यदि कोई आपको इस जन्म के अलावा अगले 21 जन्म का इकट्ठा बीमा करा दें तो फिर कहना ही क्या है। वर्तमान समय इसी का है। यदि हम जीवन में राजयोग ध्यान और आध्यात्मिकता की शक्ति से संपूर्णता को प्राप्त कर लें तो आने वाले 25०० साल तक हम संपूर्ण स्वस्थ रह सकते हैं। कई बार देखा गया है कि शरीर की स्वस्थता का आधार मन भी है। मन जितना स्वस्थ होगा शरीर पर उसका गहरा प्रभाव पड़ता है। जब हम आध्यात्मिकता और राजयोग ध्यान से अपनी आत्मा को सतोप्रधान और विकारों से मुक्त बनाते हैं तो मन और बुद्धि भी सतोप्रधान स्वस्थ हो जाती है। जब आत्मा, मन और बुद्धि स्वस्थ होती है तो शरीर का हर एक अंग सही दिशा में सकारात्मक कार्य करता है। परमात्मा शिव वर्तमान समय में आत्मा को पवित्र बनाकर २५०० वर्षों के लिए शरीर और आत्मा की स्वस्थता का ज्ञान दे रहे हैं।इसलिए हम चाहें तो अभी अपने मन और आत्मा को पवित्र बनाकर अपने आपको विकारों और बुराईयों से मुक्त बना सकते हैं। मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध और पवित्र बनाने का यह सही समय है। परमात्मा इसके जरिए 25०० साल का बीमा करने का ऑफर दे रहे हैं। इसलिए अभी नहीं तो कभी नहीं। परमात्मा 2500 वर्ष सुखीसंपंन और स्वस्थ बनाने का मंत्र वर्तमान में मनुष्य आत्माओं को दे रहे हैं। इसका लाभ लेकर, अपना जीवन धन्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *