सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
बीके गंगाधर डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

बीके गंगाधर डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

मुख्य समाचार

टोंगा की यूनिवर्सिटी ने गुडग़ॉंव के होटल में किया सम्मानित

शिव आमंत्रण आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा प्रकाशित ओम शांति मीडिया पत्रिका के सम्पादक बीके गंगाधर को लेखनी के क्षेत्र में किये गये अतुलनीय योगदान के लिए टोंगा की कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा। गुडग़ॉंव के निजी होटल में आयोजित समारोह में मालदीव के केन्द्रिय शिक्षा राज्यमंत्री अब्दुल रशीद ने यह डिग्री अपने कर कमलों से प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्रियमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगेां में समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। ब्रह्माकुमार गंगाधर ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पिछले 23 साल से प्रकाशित ओम शांति मीडिया पाक्षिक पत्रिका के सम्पादक है। यह पत्रिका पूरी तरह से आध्यात्मिक है। इसके साथ ही बीके गंगाधर ब्रह्माकुमारीज संस्थान से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए है। आध्यात्मिकता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर सी0बी शर्मा, एनसीआरटी के सचिव मेजर हर्ष समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *