सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
वार्षिकोत्सव में पहुंचे 1500 बीके भाई-बहनें

वार्षिकोत्सव में पहुंचे 1500 बीके भाई-बहनें

राज्य समाचार हरियाणा

शिव आमंत्रण, पानीपत। ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में पानीपत सर्कल की ब्रह्माकुमारीज़ पाठशालाओं का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें पाठशाला चलाने के निमित्त भाई-बहनों का सम्मान किया गया। उत्सव में लगभग 1500 से अधिक भाईबहनों ने भाग लिया। दिल्ली से आईं मुख्य वक्ता जूरिस्ट विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने कहा कि महान व्यक्ति वही है जो स्वयं भी ईश्वरीय ज्ञान को जीवन में धारण करता है एवं दूसरों का भी जीवन बनाने में सहयोग देता है। वह घर मंदिर के समान जिस घर में ईश्वरीय ज्ञान की क्लास चलती है। ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि पानीपत सब जोन में 400 से ज्यादा ब्रह्माकुमारीज़ पाठशालाएं हैं जहां आकर अनेकों लोगों का जीवन परिवर्तन हुआ है। सैकड़ों परिवार निर्विकारी और निर्व्यसनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी ने कहा कि ज्ञान की अच्छी बातें हमें जहां से भी मिले ग्रहण करनी चाहिए। सर्कल इंचार्ज बीके सरला दीदी, बिजनौर सेवाकेंद्र से बीके सुरेश बहन, बीके
शिवानी बहन ने भी विचार व्यक्त किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *