सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
पेड़ सदा ही दाता के रूप में हमें देते ही रहते हैं करे संरक्षण, दे सकाश

पेड़ सदा ही दाता के रूप में हमें देते ही रहते हैं करे संरक्षण, दे सकाश

झारखंड राज्य समाचार

हजारीबाग के पर्यावरण दिवस पर व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, हजारीबाग। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम हजारीबाग, बड़ा अखाड़ा (झारखंड) सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यापारी अंजन दत्ता, एडवोकेट अश्विनी कुमार तथा विवेकानंद स्कूल की शिक्षिका जया श्रीवास्तव, नूतन श्रीवास्तव और राजश्री उपस्थित रहे। सेवा केंद्र संचालिका बीके हर्षा, बीके तृप्ति, बीके महक, बीके मोनिका, बीके शकुंतला उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फूल के पौधे और कुछ पेड़ जिसमें दादी जानकी के नाम से बरगद का पेड़, दादी गुलजार के नाम से पीपल का पेड़ और दादी इशु के नाम से नीम का पेड़ मुख्य रूप से लगाया गया। साथ ही कुछ इरेक का नींबू, गुलाब, मोगरा इत्यादि फूलों के पौधे भी लगाये गये। सभी ने योग कमेंट्री के माध्यम से प्राकृति को प्रकंपन दिया और प्रतिज्ञा की, कि हम अपने अपने घरों में भी यथा स्थान उचित रूप से पेड़ अवश्य लगाएंगे, साथ ही संरक्षण भी करेंगे। वही बीके हर्षा ने प्रकृति और पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा, कि आज कोरोना काल में जब सभी को ऑक्सीजन की जरूरत थी तो बहुत मशक्कत के बाद किसी किसी को ऑक्सीजन मिला और किसी को नहीं मिला। यह सब हमारे ही दुष्कर्म का परिणाम है। अब हमें प्रकृति को सकाश के साथ उचित संरक्षण भी देना है और अपने आप को भी सुरक्षित रखना है।
बीके हर्षा ने सभी को पेड़ से मिल रहे लाभ के बारे में अवगत कराया और कहा, कि पेड़ सदा ही दाता के रूप में हमें देते ही रहते हैं चाहे वह छांव के रूप में, इंधन के रूप में या फल-फूल के रूप में हो जीवन रूपी ऑक्सीजन के रूप में सदा ही वह हमें देते ही रहते हैं। इसलिए हमें इसका जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *