सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
वह शक्ति है असाधारण लेकिन आप उससे कर सकते है कनेक्ट

वह शक्ति है असाधारण लेकिन आप उससे कर सकते है कनेक्ट

ॐ शांति रिट्रीट सेंटर

ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ. शर्मा के अनुभव

शिव आमंत्रण, गुरूग्राम। गुरूग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर द्वारा निश्चय बुद्धि विजयंती विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम रखा गया जिसमें गुरूग्राम से वरिष्ठ मनोचिकित्सक बीके डॉ. अवधेश शर्मा से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके हुसैन ने उनसे कई प्रश्न पूछे जिसे उन्होंने अपने अनुभव के ज़रिए साझा किया। हमारे जीवन में सफल होने में निश्चयबुद्धि और निर्णय लेने का कितना अहम योगदान है इसके बारे मे उन्होंने बताया।
इस मौके पर बीके डॉ. अवधेश शर्मा ने कहा, आज से पांच साल पहले जब सुबह मुझे हार्ट अटॅक आया था तो शिव बाबा से आत्मिक रूप में याद किया तो शाम तक हार्ट अटॅक गायब हो गया। यही बात दो साल पहले कैन्सर के बारे में हो गई। एक दिन पता लगा, डॉक्टरोंने कहा, सबकुछ छोड दो, ट्रीटमेंट शुरू कर लो। वहां पर जिस जिस तरिके से इवेंटस् होते गये और जिस तरह से साथ मिला भगवान का भी और आसपास वालों का भी वह गजब का था। कैन्सर भी गायब हो गया।
उन्होने कहा, तो ये जो ज्ञान है साधारण मानव के द्वारा नही हो सकता। यह एक खास और असाधारण शक्ति है। वह शक्ति इस दुनिया की नही है। वह बहुत ऊंची है। लेकिन साथ ही साथ ऐसी है कि आप उस से कनेक्ट कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *