सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
लाइट हाउस से पूरे राज्य में फैलाए ज्ञान की रोशनी,पवित्रता

लाइट हाउस से पूरे राज्य में फैलाए ज्ञान की रोशनी,पवित्रता

बिहार राज्य समाचार

उद्घाटन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विचार

लाइट हाउस का उद्घाटन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार तथा अन्य।

शिव आमंत्रण, पटना। पटना के शेखपुरा स्थित लाइट हाउस मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मेडिकल प्रभाग के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. बनारसी लाल शाह, माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रूक्मणि, पटना से बीके संगीता समेत अन्य विशिष्ट गणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा ब्रह्माकुमारीज़ के समाजसेवी कार्यों की जमकर सराहना ही। श्री. नीतिश कुमार ने कहा, ईश्वरीय ज्ञान की रोशनी, पवित्रता एवम् सुख-शान्ति की ऊर्जा इस लाइट हाउस से पूरे राज्य में फैले।
उन्होने कहा, यह विश्वव्यापि संस्था पटना तथा समूचे बिहार में आध्यात्मिक शिक्षा, सहज राजयोग, ध्यान एवम् चरित्र निर्माण की निस्वार्थ एवम् निश्चल सेवा प्रदान कर रही है। पूरे बिहार एवम् अनेक गांवों में जाकर ब्रह्माकुमार भाई-बहने हजारो लोगों की जीवन शैली को स्वस्थ एवम् सकारात्मक बना रहे है। बुरी आदते, व्यसन, नशा, विकार एवम् सभी प्रकार की बुराइयों से लोगों को मुक्त कर रहे है।
बीके रूक्मणि दीदी ने अपने आशीर्वचनों में कहा, भले ही हम अलग अलग धर्मों मे हो लेकिन मूलत: हम सब एक परमपिता परमात्मा के बच्चे है। बेली रोउ पर स्थित यह राजयोग मेडिटेशन सेंटर यहां के लोगों के जीवन को श्रेष्ठ और सुखमय बनाने में आध्यात्मिक लाइट हाउस का काम करेगा।
बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने वातावरण में हो रहे सुख शांति के अनुभवों की प्रशंसा करते हुए राजयोग सीखने की इच्छा जाहिर की।
बीके डॉ. बनारसी लाल शाह ने इस संस्था के द्वारा गत 84 वर्षोंसे की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभी का स्वागत डा. पूनम ने किया तो आभार डॉ. प्रमोद ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *