सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
परमात्मा से मन लगाने से हम बन जाते है मिसाल - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
परमात्मा से मन लगाने से हम बन जाते है  मिसाल

परमात्मा से मन लगाने से हम बन जाते है मिसाल

राज्य समाचार

मझौली भवन के उद्घाटन पर बीके विमला के विचार

शिव आमंत्रण, मझौली। मझौली सेवाकेंद्र के नवनिर्मित प्रभु पसंद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में जबलपुर के कटंगा कॉलोनी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विमला ने कहा, परमात्मा हमारा आनंद का साधन है, शक्ति का साधन है। एक सप्ताह के कोर्स में हम मेडिटेशन सीखाकर परमात्मा का परिचय देते है ताकि उसको याद करके प्राप्ति करना सहज हो सके। परमात्मा के उपर हम मन को लगाते है तो उससे हमे शक्ति मिलती है। उस शक्ति से हमारे जीवन में परिवर्तन आता है। यह है सकारात्मक परिवर्तन। क्रोध करनेवाले का क्रोध धीरे धीरे खतम होता जाता है, अहंकार की जगह निर्माणता आती है। ऐसे एकेक अवगुण निकलते जाते है और अन्य लोगों के सामने हम एक मिसाल बन जाते है।

इस भव्य समारोह का उद्घाटन बीके विमला, स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके प्रभा, पार्षद सुनील जैन, टीआई प्रभात शुक्ला और समाजसेवी दिनेश कांत चौबे समेत अन्य विशिष्ट बहनों की उपस्थिति में दीप जलाकर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
समारोह से पूर्व भवन का उद्घाटन विधायक अजय विश्नोई और कटंगा कॉलोनी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विमला के कर कमलों से संपन्न हुआ जिसके बाद सभी ने ईश्वरीय ज्ञान चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *