सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
हॉलीवुड स्टूडियो में ब्रह्माकुमारीज़ के गीत की रिकॉर्डिंग हुई

हॉलीवुड स्टूडियो में ब्रह्माकुमारीज़ के गीत की रिकॉर्डिंग हुई

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

कैलिफोर्निया। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा रीजऩल कल्चर को लेके विभिन्न भाषाओं में कार्यक्रम बनाए जाते है, इसमें विविध भाषाओं में 1100 से अधिक गीत बनाए जा चुके हैं। जिसमें वेस्टर्न म्यूजिक़ पर आधारित अंग्रेजी गीतों को भी बनाने की शुरुआत की गई है। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया की बीके हरमन कौर द्वारा वेस्टर्न म्यूजिक़ पर आधारित गीत ‘पिलर टू द् मून’ का निर्माण कैलिफोर्निया में हॉलीवुड के कैपिटल स्टूडियो में किया गया है जो कि संस्थान के लिए गौरव की बात है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के इतिहास में ये पहली बार है जब संस्थान के किसी गीत की रीकॉर्डिंग दुनिया की श्रेष्ठ चित्र निर्माण भूमि अमेरिका में की गई हो। अपने प्रभावशाली और अत्याधुनिक रिकॉर्डिंग उपकरणों तथा जाने-माने कलाकारों में फ्रैंक सिनात्रा, नेट किंग कोल, डीन मार्टिन, बारबरा स्ट्रिसैंड, पॉल मैककार्टनी और बीच बॉयज़ के प्रभावशाली लाइन-अप के लिए विश्व प्रसिद्ध है।अन्तर्राष्ट्रीय दर्शकों और ग्लोबल बीके परिवार के लिए प्रस्तुत ये गीत ऑस्ट्रेलिया की बीके हरमन द्वारा लिखित, रचित है और गाया गया है। इस गीत को कैपिटल स्टूडियो द्वारा अरेंज, मिक्स और मास्टर किया गया, वहीं गॉडलीवुड स्टूडियो में इस गीत की एडिटिंग और फिल्मिंग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *