सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
हर मुटठी में होगा शिव आमंत्रण

हर मुटठी में होगा शिव आमंत्रण

सम्पादकीय


आप सभी के सहयोग और समर्थन से शिव आमंत्रण पत्रिका ने तमाम चुनौतियों के बीच लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण की भांति अपनी भूमिका निभायी। सात सालों में आपने इसके प्रकाशन के दौरान असीम प्यार दिया। इस पत्रिका से ब्रह्माकुमारीज संस्थान की विश्वव्यापी ईश्वरीय सेवाओं को एक नये कलेवर, रोचक कंटेंट तथा अनुभूति परक अनुभवों को लोागें को सामने रखने का प्रयास किया। जिसे आप सभी का बहुत प्यार मिला। जिससे हम इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में एक मुकाम स्थापित कर पाये। परन्तु पिछले सात महीनों से करोना की महामारी आ गयी और प्रकाशन बन्द हो गया। लेकिन फिर भी हमने आप सभी को इसकी सेवाओं को आपके पास उपलब्ध कराने का प्रयास किया। ई-पेपर के जरिए हमारी टीम लगातार प्रयास करती रही और हम सफल भी हुए। डिजिटल के युग में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संस्थान की ताजातरीन खबरों को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमने बहुत ही सुन्दर वेबसाईट निर्माण की है। जिसमें ई पेपर से लेकर हर प्रकार की ताजा खबरें आपके पास उपलब्ध हो सकेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी को यह बहुत पसन्द आयेगी। इसे सब्सक्राईब करें और ज्यादा से ज्यादा लोागों तक इसके लिंक भेजें ताकि आध्यात्मिक सेवाओं और सशक्तिकरण का माध्यम उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *