सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
सब एक्टर्स है, अपने पार्ट पर फोकस रखो तो सब होगा अच्छा

सब एक्टर्स है, अपने पार्ट पर फोकस रखो तो सब होगा अच्छा

राजस्थान राज्य समाचार

राजापार्क की बीके पूनम के युवाओं के लिए विचार

शिव आमंत्रण, जयपुर। जेई सीआर सी यूनिवर्सिटी द्वारा 1 हज़ार से अधिक युवाओं के लिए ऑनलाइन इंटरैक्टिव सेशन में ब्रह्माकुमारीज़ की जयपुर के राजापार्क सबज़ोन प्रभारी बीके पूनम को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर बीके पूनम ने इस समय जो महामारी के कारण आज हर कोई मानसिक रूप से तनाव ग्रसित होता जा रहा है व नकारात्मकता जीवन में आती जा रही है उसके लिए पॉजीटिव थॉट और थिंकिंग विषय पर चर्चा की। कहा, सबके विचार, संस्कार अलग अलग है। यह सृष्टि एक ड्रामा है और इस ड्रामा में हर एक का अपना अपना पार्ट है। कोई रावण का भी पार्ट बजा रहा हो तो भी मुझे उस से कुछ लेना देना नही है। मै अपने विचार खुद के प्रति और औरों के प्रति अच्छे रखू, दुवा दू दुवा लू, सुख दू सुख लू की भावना से रहू तो मेरा अच्छा ही होगा। मुझे अपने पार्ट पर फोकस करना है। किसी ने आप के लिए थोडा भी अच्छा किया तो उसे धन्यवाद दो, थँक्स दो तो आपका अच्छा ही होगा। अपने मन के अंदर से निकलने वाले विचार सुंदर तो तन भी सुंदर होगा और खुशहाल भी रहेंगे।
इसके साथ ही इस सेशन में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर विक्टर गंभीर, वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल और सीएसआर हेड प्रोफेसर सपना शर्मा ने भी शामिल होकर इसका लाभ लिया। इस दौरान कुछ शिक्षकों व स्टुडेंट्स ने भी बीके पूनम से कुछ सवाल पूछे जिसका उन्होंने तर्क सहित उत्तर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *