सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित ब्रह्माकुमारीज़ में व्यवस्थाएं अद्भुत हैं: आयोग अध्यक्ष आपदा में हैम रेडियो निभाता है संकटमोचक की भूमिका भाई-बहनों की त्याग, तपस्या, सेवा और साधना का यह सम्मान है परमात्मा एक, विश्व एक परिवार है: राजयोगिनी उर्मिला दीदी ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी सामाजिक बदलाव और कुरीतियां मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा रेडियो मधुबन
विश्व विद्यार्थी दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
विश्व विद्यार्थी दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार

विश्व विद्यार्थी दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार

राजस्थान राज्य समाचार

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल(राज.) द्वारा 15 अक्टूबर 2020 को विश्व विद्यार्थी दिवस निमित्त ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था विद्यार्थियों की समस्याएं और समाधान। इस वेबीनार में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे  कोलकाता से मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम जी सेठिया साथ ही मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना देशमुख और ब्रह्मा कुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल की संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता बहन। 

कोलकाता से मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम जी सेठिया ने कहा कि हमारे जीवन का पहला और आखरी पन्ना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन बीच वाला पन्ना अगर हमें सही रास्ता मिले तो उसे स्वर्ण मुद्रित कर सकते हैं। कोई भी देश की ताकत होती है उस देश की युवा शक्ति और आज भारत में 65% युवा शक्ति है। उन्होंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताएं उन्होंने बताया कि सफलता के लिए हमें अपने जीवन में चाहिए स्थिरता, और उन्होंने कहा तेज और लगातार चलने वाला हमेशा धीरे और लगातार चलने वालों से जीत जाता है। और उन्होंने बताया पहले अपनी काबिलियत को जानो और उसके अनुसार काम करो तो आपको जीत जरूर मिलेगी और कोई भी कार्य अगर हम संगठन में करते हैं तो उसमें हमें सफलता जरूर मिलती है।

मुंबई से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना देशमुख ने कहा कि विश्व विद्यार्थी दिवस हम एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर मनाते हैं उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में बताया कि उनको अपने जीवन में बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं और वह हमारे जीवन में एक प्रेरणा स्त्रोत है उन्होंने  विद्यार्थियों को कहा कि वह अपने जीवन में एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श जरूर बनाएं।

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल की संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने कहा कि 15 अक्टूबर विश्व विद्यार्थी दिवस है साथ-साथ यह विश्व हाथ धुलाई का भी दिवस है उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम जी के साथ अपना अनुभव भी बताया उसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन की समस्याएं सामने रखी जिसका समाधान विक्रम जी सेठिया अर्चना देशमुख और ब्रह्माकुमारी गीता बहन द्वारा कराया गया। यह वेबीनार  जूम तथा यूट्यूब पर लाइव किया गया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *