सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
विभिन्न धर्मों के बीच संवाद के लिए न्यूयॉर्क में कार्यक्रम लव ऑफ नेबर

विभिन्न धर्मों के बीच संवाद के लिए न्यूयॉर्क में कार्यक्रम लव ऑफ नेबर

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

शिव आमंत्रण, न्यूयॉर्क। विश्व इंटरफेथ हार्मनी वीक फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है जिसे यूनाइटेड नेशन के तहत जनरल असेंब्ली द्वारा 2010 में संकल्पित किया गया था। इसके अंतर्गत इस वर्ष की थीम रही ‘लव ऑफ गॉड एंड लव ऑफ नेबर’। इसी के तहत यूएन में ब्रह्माकुमारिज द्वारा ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थाओं से कई दिग्गजों ने विषय के तहत मार्गदर्शन दिया जिसमें ब्रह्माकुमारिज से वाशिंगटन डीसी की निदेशिका बीके डॉ. जेना, प्रख्यात लेखक बारबरा टेलर, पोलिटिकल एक्टिविस्ट मैंरियान विलिअमसम, सेक्रेड एक्टिविस्ट बिशप कार्लटन पेअरसन शामिल थे।
विभिन्न धर्मों के बीच संवाद की अनिवार्यता को स्वीकार करते हुए यह कार्यक्रम लोगों के बीच आपसी समझ, सौहार्द और सहयोग बढ़ाने के लिए, सद्भावना का संदेश फैलाने के लिए आयोजित किया गया था जिसमें आगे लाइफ कोच डॉ फूजन जेन, इंटरनेशनल अकादमी फॉर मल्टीकल्चरल को-ऑपरेशन की प्रेसिडेंट ऑड्रे कितागावा एवं सोशल इम्पैक्ट एन्त्रेप्रेनुअर जय ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी