सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
सेवाकेंद्र द्वारा हर रोज कोविड हेल्थ केयर सेंटर मे भोजन

सेवाकेंद्र द्वारा हर रोज कोविड हेल्थ केयर सेंटर मे भोजन

राज्य समाचार हिमाचल प्रदेश

शिव आमंत्रण, बिलासपुर। बिलासपुर-हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल में बनाए गए डेडिकेटड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में उपचाराधीन कोविड मरीज़ों को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा प्रतिदिन दोपहर का भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके अनीता, राजयोग शिक्षिका बीके रीना और बीके अमित समेत अन्य सदस्यों की टीम 21 मई से रोजाना दोपहर का भोजन लेकर अस्पताल पहुंच रही है जहां अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से इस भोजन को कोविड मरीज़ों तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान बीके बहनों ने बताया, कि भोजन परमात्मा की स्मृति में बनाया जाता है और साथ ही ईश्वरीय साहित्य देकर कोरोना मरीज़ों को तनाव मुक्त बनाने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की गई इन सेवाओं को देखकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेंद्र भारद्वाज ने इसके लिए बीके सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *