शिव आमंत्रण, आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी की स्मृति में शक्ति स्तम्भ का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य प्रगति पर जो मार्च के अंतिम सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। करीब 625 वर्ग मीटर में बनने वाले इस शक्ति स्तम्भ में दादीजी के जीवन का संदेश भी अंकित होगा। सम्मेलन सभागार के मैदान में बनने वाला यह शक्ति स्तम्भ योग साधना के लिए विशेष तौर पर उपलब्ध रहेगा।
दादी जानकी की निजी सचिव रहीं बीके हंसा ने कहा कि दादीजी का जीवन योग, त्याग और तपस्या से परिपूर्ण था। इसलिए यह शक्ति स्तम्भ हमेशा उनके किए गए समाजोत्थान तथा विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए याद किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी की स्मृति में बनेगा शक्ति स्तम्भ
January 28, 2021 मुख्य समाचारखबरें और भी
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी
मुख्य समाचार 23 July 2026
तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना
मुख्य समाचार 14 July 2026

