सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
बड़ौत में नवनिर्मित सेवाकेंद्र परिवर्तन भवन का उद्घाटन - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
बड़ौत में नवनिर्मित सेवाकेंद्र परिवर्तन भवन का उद्घाटन

बड़ौत में नवनिर्मित सेवाकेंद्र परिवर्तन भवन का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, बड़ौत। यूपी के बड़ौत में नवनिर्मित सेवाकेंद्र परिवर्तन भवन का उद्घाटन माउण्ट आबू से आए अनाज विभाग के इंचार्ज बीके रामसुख मिश्रा, ज्ञानसरोवर के बीके सुशील, बीके अनिल, गुरूग्राम से आए एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, हरियाणा के बहादुरगढ़ सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके अंजलि, स्थानीय सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके मोहिनी, बीके शोभा समेत कई वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
खुशी के इस मौके पर अतिथियों ने सेवाकेंद्र द्वारा भविष्य में अनेक आत्माओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की शुभकामनाए दी और एसडीएम दुर्गेश मिश्रा द्वारा बाबा रूम का भी रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
शुभारंभ के दूसरे ही दिन नगर पालिका चेअरमेन अमित राणा का सेवाकेंद्र पर आगमन हुआ। सेवाकेंद्र के आध्यात्मिक वातावरण देखकर वे अभीभूत हुए और भविष्य में किसी भी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत में बीके मोहिनी ने ईश्वरीय सौगात भेंटकर आध्यात्मिक ज्ञान का अध्ययन और अभ्यास करने के लिए सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन कोर्स करने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *