सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
फेक्ट शाला के जरिए रेडियो मधुबन फेक न्यूज से कर रहा है जागरूक

फेक्ट शाला के जरिए रेडियो मधुबन फेक न्यूज से कर रहा है जागरूक

सच क्या है

शिव आमंत्रण, आबू रोड। वर्तमान समय सोशल मीडिया लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। हर कोई वाट्सएप, ट्विटर, फ़ेसबुक आदि इंटरनेट के साधन का फेक उपयोग कर रहे हैं। परन्तु सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी जानकारियां आ जाती है जो बिल्कुल गलत होती है। जबकि पहली बार देखने में सत्य प्रतीत होती है और लोग उसे आगे फारवर्ड करते चलते जाते हैं। यह किसी व्यक्ति द्वारा गलत इरादे से किया गया होता है। लोगों को गुमराह करने के लिए या फिर किसी व्यक्ति, वस्तु या संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह चीजे होती हैं। इससे बचाव करने के लिए तथा लोगों को जागरूक रखने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था के रेडियो मधुबन ने फैक्टशाला कार्यक्रम प्रारम्भ किया है।
रेडियो मधुबन का मकसद लोगों को गलत खबरों से अवगत कराना तथा उसके प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम सप्ताह में 3 बार प्रसारित होगा। पहला प्रसारण सोमवार सायं साढ़े 6 बजे तथा रीपिट बुधवार रात्रि पौने नौ बजे होगा तथा दूसरा रिपिट शनिवार साढ़े बारह बजे तथा दूसरा शनिवार साढ़े बारह बजे होगा। इससे लोगों को भ्रामकतथा नुकसान करने वाली सूचनाओं से बचने में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम गूगल डॉट ओराजी तथा गूगल इनिशियेटीव के सहयोग से किया गया है। इसमें लाईव शरीक होने के लिए 94141514157 पर मैसेज भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *