सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित ब्रह्माकुमारीज़ में व्यवस्थाएं अद्भुत हैं: आयोग अध्यक्ष आपदा में हैम रेडियो निभाता है संकटमोचक की भूमिका भाई-बहनों की त्याग, तपस्या, सेवा और साधना का यह सम्मान है परमात्मा एक, विश्व एक परिवार है: राजयोगिनी उर्मिला दीदी ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी सामाजिक बदलाव और कुरीतियां मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा रेडियो मधुबन
ब्रह्माकुमारीज का विरेन्द्र देव दीक्षित से कोई सम्बन्ध नहीं - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज का विरेन्द्र देव दीक्षित से कोई सम्बन्ध नहीं

ब्रह्माकुमारीज का विरेन्द्र देव दीक्षित से कोई सम्बन्ध नहीं

सच क्या है

शिव आमंत्रण। समय प्रति समय विरेन्द्र देव दीक्षित नामक व्यक्ति द्वारा संचालित संस्था पूर्व में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय लिखती थी लेकिन अब उसपर भी दिल्ली हाईकोर्ट ने भी रोक लगा दी। यही नहीं जितने भी बोर्ड लगाये गये थे सभी उतारने का आदेश भी दिया गया था। तब से सिर्फ यह विरेन्द्र देव दीक्षित का आश्रम माना जाता है।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान से कोई सम्बन्ध नहींः विरेन्द्र देव दीक्षित द्वारा संचालित संस्थान के लोग ब्रह्माकुमारीज संस्थान से मिलती जुलती साहित्य, बैज और पोस्टर लगाते हुए मिल जायेंगे। ये लोग आम लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते है कि हम लोग ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े है। लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान का विरेन्द्र देव दीक्षित द्वारा संचालित संस्था से कोई सम्बन्ध नहीं है। इसलिए विरेन्द्र दीक्षित द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों को कई बार प्रशासनिक तथा न्यायपालिका के तौर पर पाबंदिया भी लगायी जाती रही है।
विरेन्द्र दीक्षित का मुख्यालय फर्रुखाबादः विरेन्द्र दीक्षित द्वारा संचालित संस्थान का मुख्यालय फर्रुखाबाद के सिकदर बाग में है। जबकि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू राजस्थान में है। इसलिए किसी भी भ्रम में ना रहें।
कई बार जेल जा चुका है विरेन्द्र दीक्षि: बिजली चोरी तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के कारण विरेन्द्र दीक्षित जेल की हवा भी खा चुका है। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने भी कई बार मुकदमा दर्ज कराया था कि आम लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान के नाम तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान का दुष्प्रचार कर भ्रमित करता रहता है। लेकिन बचने में कामयाब रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *