शिव आमंत्रण, रीवा। ब्रह्माकुमारीज के झिरिया, रीवा (म. प.) सेवाकेंद्र के द्वारा चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय श्रम सेवा योजना अंतर्गत स्लम बस्ती के सर्वांगीण विकास हेतु दिव्य नगरी निराला नगर रीवा के बच्चों को एवम उनके परिवार वालों को खाद्य सामग्री के पैकेट एवं बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया।
खाद्यान्न वितरण सेवा का शुभारंभ रीवा के विधायक एवम् मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल के द्वारा किया गया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी टीम के अविराज, ब्रह्माकुमारीज रीवा से बीके प्रकाश, समाजसेवी अभिषेक सिंह गहरवार, बीके राजेश शाही, बहन बीके संजू शाही, वरिष्ठ समाजसेवी लईक खान, अजय दुमबानी, राजीव तिवारी तथा व्यापारी संगठन के मुख्य पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक राजकुमार एवं शौखीलाल उपस्थित रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा रीवा में खाद्यान्न वितरण
June 14, 2021 मध्य प्रदेश राज्य समाचारखबरें और भी

श्रीगणेश जी का जीवन मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता का अनुपम उदाहरण: प्रियंका कौशल
मध्य प्रदेश 8 September 2024
स्वर्णिम समाज की स्थापना में नैतिक मूल्यों का सर्वाधिक महत्व
मध्य प्रदेश 28 September 2023