सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
परमात्म शक्ति से फसल पर मिलते है परिणाम आश्चर्यजनक - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
परमात्म शक्ति से फसल पर मिलते है परिणाम आश्चर्यजनक

परमात्म शक्ति से फसल पर मिलते है परिणाम आश्चर्यजनक

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

पूर्व डीएफओ सत्य प्रकाश शर्मा के विचार

शिव आमंत्रण, हरदुआगंज। यूपी में हरदुआगंज के जवां में किसान कल्याण मिशन कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था से जुड़े पूर्व डीएफओ सत्य प्रकाश शर्मा तथा बीके मीना ने शाश्वत यौगिक खेती विषय पर अपने व्याख्यान दिए और बीके प्रेरणा समेत अन्य लोगों ने प्रकृति की पुकार नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही धनीपुर, अकराबाद और अतरौली में बीके सदस्यों ने कृषि का महत्व बताते हुए शाश्वत यौगिक खेती करने की अपील की और अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट किया।

सेवानिवृत डीएफओ बीके सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, कि परमात्मा ने जब यह सृष्टि रची थी तब भारत में स्वर्णिम युग था। कृषि अपने सर्वश्रेष्ठ युग में थी। मौसम सुखदायी, मिट्टी बहुत उपजाऊ थी, प्रदूषण बिल्कुल नहीं था। कालांतर में युग बदले तो प्रकृति की शक्ति क्षीण होती चली गई। तब परमात्मा स्वयं आकर इसे सतोप्रधान बनाते हैं। शाश्वत यौगिक खेती में हम जब परमात्मा से कनेक्ट हो कर उनसे लाइट माइट लेकर अपनी फसल पर फैलाते हैं तो परिणाम आश्चर्यजनक रूप से लाभदायक होते हैं।
बीके प्रेरणा, बीके ज्योति तिवारी, बीके सुनील, बीके सुभाष ने प्रकृति की पुकार नाटक प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *