सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
परमात्मा को सौंपा हुआ हर कार्य होता है सरल

परमात्मा को सौंपा हुआ हर कार्य होता है सरल

छत्तीसगढ़ राज्य समाचार

आध्यात्मिक सभा में जेल अधीक्षक गायकवाड के उद्गार

शिव आमंत्रण, अम्बिकापुर। मैनपाट में सरोज गायकवाड़ के नवनिर्मित सम्यक भवन स्काई गार्डन रेस्टोरेंट में एक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड़, सरोज गायकवाड़ के अलावा स्थानीय उपासक गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके विद्या ने कहा, कि वर्तमान समय जहाँ भय और तनाव का वातावरण है ऐसी परिस्स्थिति में स्वयं को खुश रखने के लिये आध्यात्मिकता बहुत जरूरी हैं, क्योंकि हम परिस्थिति को तो ठीक नहीं कर सकते हैं। हमारे मन में अद्भुत शक्तियाँ हैं। अगर हम अंतर्मन में जाकर स्व चिंतन करें तो अंदर की शक्तियाँ जागृत होती हैं। राजयोग के द्वारा स्वयं को पहचान कर पिता परमात्मा से संबंध जोडऩे से हमारे अंदर अद्भुत शक्तियाँ जागृत होती है और विभिन्न परिस्थितियों में हम इन शक्तियों के द्वारा सामना कर सकते हैं तथा हर परिस्थिति में स्वयं को खुश रख सकते हैं।
अम्बिकापुर सेन्ट्रल जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने कहा, स्वयं को शांत रखने के लिये आध्यात्मिकता बहुत जरूरी है। मेरे मन में भी तनाव था लेकिन आध्यात्मिक बातों को सुनकर थोड़ी ही देर मे मेरा मन शांत हो गया। जब हम कोई भी कार्य परमात्मा को सौपकर करते है तो हर कार्य हमारे लिये सरल हो जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *