सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
परमात्मा के स्वमान पर रहेंगे तो हो जायेगा विविध शक्तियों का अनुभव

परमात्मा के स्वमान पर रहेंगे तो हो जायेगा विविध शक्तियों का अनुभव

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

न्यूयॉर्क से बीके डोरथी के विचार

शिव आमंत्रण, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी में ब्रह्माकुमारीज़ के पीस विलेज द्वारा क्रिसमस और नए साल के आगमन पर स्प्रिचुअल गिफ्ट के तौर पर 12 डेज़ ऑफ क्रिसमस नामक स्पेशल इंस्पीरेशनल एक्सपीरियंस ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया गया जिसके शुभारंभ पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके डोरथी ने अपने प्रेरणादायी अनुभवों से सभी को प्रोत्साहित किया और कॉमेंट्री द्वारा सुंदर और अनुभूतिदायक योगाभ्यास कराया।
इस मौके पर बीके डोरथी ने कहा, राजयोग मे हम सबके आत्माओं के पिता शिव परमात्मा जिसको भगवान कहते है उनसे मिलना होता है और वह आत्मिक स्वरूप मे होता है। इस दुनिया से अलग ज्ञान शिव परमात्मा देते है और ज्ञान के आधार से उंचे स्वमान भी देते है। उस स्वमान मे आप रहेंगे तो विविध शक्तियों का अनुभव होता है। लेकिन बहुत बार ये देखा जाता है कि वह जितनी उंची अवस्था मे हमको देखते है उतना हम अपने को नही समझते इसलिए श्रेष्ठ स्थिति का अनुभव नही होता। तो वह जैसा बताते है उस अनुसार चलेंगे तो अलग अलग शक्तियों का अनुभव होगा, शक्तिया और खुशी अपरिमित रूप में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी