सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
कोरोना से मुक्त लोगों को भावांजलि देने के लिए शांति यात्रा - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
कोरोना से मुक्त लोगों को भावांजलि देने के लिए  शांति यात्रा

कोरोना से मुक्त लोगों को भावांजलि देने के लिए शांति यात्रा

उत्तर प्रदेश राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, आगरा। कोरोना काल में जिन लोगों ने भी शरीर छोड़ा उनको भावांजलि देने के लिए शांति यात्रा का विशेष आयोजन आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय नटरांजलि थियेटर ग्रुप अध्यक्ष अल्का सिंह और संयोजक बंटी ग्रोवर के द्वारा किया गया जिसमें पिपलामंडी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ममता, बीके रीना, शाहगंज सेवाकेंद्र से बीके दर्शन समेत अन्य बहनों का मुख्य योगदान रहा। यह यात्रा आगरा किला से आरंभ होकर आगरा होटल में समाप्त हुई जिसमें मुख्य रूप से भगवताचार्य अरविंद महाराज, विधायक योगेंद्र उपाध्याय की धर्मपत्नी प्रीति उपाध्याय समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समाजसेवी महिलाएं उपस्थित रहीं।

हरिबोल सेवा समिति द्वारा बीके ममता और बीके दर्शन का सम्मान करते हुए।

इसके साथ ही हरिबोल सेवा समिति द्वारा एकादशी उद्यापन का आयोजन महालक्ष्मी मंदिर बलेश्वर में किया गया जिसमें बीके ममता और बीके दर्शन को पट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बहनों ने लखनउ से आए शासकीय आचार्य पंडित शिवाकांत शास्त्री को साहित्य देकर ज्ञान चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *