सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
स्टुडिओ समाज के सभी वर्गों को ले जाएगा ज्ञान प्रकाश की ओर

स्टुडिओ समाज के सभी वर्गों को ले जाएगा ज्ञान प्रकाश की ओर

तेलंगाना राज्य समाचार

रेडियो स्टूडियो के उद्घाटन पर बीके संतोष के विचार।

शिव आमंत्रण, संगारेड्डी। ब्रह्माकुमारीज के संगारेड्डी-तेलंगना सेवा केंद्र द्वारा संचालित रेडियो मंजीरा स्टूडियो का महाराष्ट्र, आंध्र, तेलंगाना क्षेत्र की संचालिका बीके संतोष के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया।

शुभारंभ अवसर पर की कई खास झलकियां।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, यह सेवाओं की रफ्तार को तेजी से बढानेवाला समाज सेवा का एक अच्छा माध्यम है। एक ही स्थान से चारों ओर संदेश पहुंचाने का यह सरल माध्यम है। यह स्टुडिओ समाज के सभी वर्गों को अच्छे विचार, अनुभवों से लाभान्वित कर उनके जीवन को अंधकार से ज्ञान प्रकाश की ओर ले जाएगा। श्रेष्ठ संकल्प की अंजलि देकर अनेक आत्माओं के दु:खों को दूर कर श्रेष्ठ जीवन की प्रेरणा देता रहेगा। वर्तमान समय में जबकि महामारी का दौर चल रहा है ऐसे में यह एक बढिय़ा टूल साबित होगा।
इस अवसर पर बीके सुनिता, बीके नितिन आदि गणमान्य हस्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। स्टूडियो की डायरेक्टर बीके सुमंगला ने मेहमानों का स्वागत किया। बीके विद्या बहन ने सूत्र संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *