सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र
विहिप व बजरंगदल हेतु तनाव मुकित कार्यशाला

विहिप व बजरंगदल हेतु तनाव मुकित कार्यशाला

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

आत्म ज्ञान व राजयोग ध्यान से तनाव दूर होगा

नीमच :  दि. 07 सितम्बर-20 “तनाव तो हर मनुष्य के जीवन में पहले ही था किन्तु कोरोना महामारी के  इस लम्बे अरसे में पचासों एैसे कारण उत्पन्न हुए जिनके कारण बेरोजगारी, आर्थिक मंदी आदि से सारे विश्व में बहुत तेजी से तनाव में वृद्धि हुई है । इस तनाव व कोरोना के प्रभाव ने अनेक मानव जिन्दगियां हमसे छीन ली हैं जिसमें बीमारी फैलने का सबसे बड़ा कारण विल पावर की कमजोरी व भय सिद्ध हुआ है, जो व्यक्ति तनाव व भय से ग्रसित हो गया उसने अपना अमूल्य जीवन खो दिया, किन्तु यदि व्यक्ति अपनी नियमित दिनचर्या में राजयोग मेडिटेशन के साथ ही आत्मज्ञान का नियमित श्रवण चिन्तन करता रहे तो वह भय, तनाव व डिप्रेशन से उभर कर खुशहाल जिन्दगी जी सकता है ।” उपरोक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी व तनाव मुक्ति विशेषज्ञा बी.के.श्रुति दीदी ने विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों की तनाव मुक्ति कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । इस अवसर पर आडियो विजुअल तकनीक के द्वारा सभी को तनाव मुक्ति के टिप्स व आत्मज्ञान के साथ ही मेडिटेशन का प्रेक्टिकल अभ्यास भी करवाया गया । इस कार्यक्रम में विहिप व बजरंग दल के लगभग 75 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

एरिया डायरेक्टर बी.के. सुरेन्द्र ब्रह्माभोजन कराते हुए

समस्त कार्यक्रम का संचालन व संयोजन ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई ने किया तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन ने सभी का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए ब्रह्माभोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *